Table of Contents
- 1. Rajasthan Police Gram Rakshak Requirement 2025 Overview
- 2. Objective of Rajasthan Police Village Guard Recruitment
- 3. Rajasthan Police Gram Rakshak Requirement 2025 Aplication Fee
- 4. Rajasthan Police Gram Rakshak Requirement 2025 Age Limit
- 5. Gram Rakshak Requirement 2025 Eligibility and qualification
- 6. Rajasthan Police Gram Rakshak Requirement 2025 Selection Process
- 7. How to Apply Rajasthan Police Gram Rakshak Requirement 2025
- 8. Rajasthan Police Gram Rakshak Requirement 2025 Important Links
Rajasthan Police Gram Rakshak Requirement 2025: राजस्थान पुलिस ने ग्राम रक्षक के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आठवीं पास अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन ऑफलाइन मोड में करना होगा। चयनित अभ्यर्थी 2 वर्षों तक बिना वेतन के ग्राम रक्षक के पद पर कार्य करेंगे।राजस्थान पुलिस ग्राम रक्षक भर्ती के लिए आवेदन पत्र 1 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक भरे जाएंगे। ग्राम रक्षक बनने के लिए यह भर्ती स्वयंसेवक पदों के लिए की जा रही है। इसके तहत अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र स्थानीय पुलिस थाने से प्राप्त करना होगा और वहीं जमा भी करवाना होगा। राजस्थान के प्रत्येक जिले के किसी गांव या गांवों के समूह के लिए ग्राम रक्षकों को सूचीबद्ध किया जाएगा।
Rajasthan Police Gram Rakshak Requirement 2025 Overview
| Recruitment Organization | Rajasthan Police Department |
| Post Name | Gram Rakshak |
| Advt No. | 2025 |
| Qualification | 8th pass |
| Age | 40-55 |
| Job Location | Rajsthan |
| Category | Letest Job |
| Mode of Apply | Ofline |
| Last Date Form | 15 August 2025 |
| Official Website | police.rajasthan.gov.in |
Objective of Rajasthan Police Village Guard Recruitment
राजस्थान पुलिस ग्राम रक्षक भर्ती का उद्देश्य
राजस्थान पुलिस ग्राम रक्षक योजना का उद्देश्य ऐसी व्यवस्था कायम करना है जिससे पुलिस की पहुंच ग्रामवासियों तक बेहतर ढंग से हो सके। इस योजना के माध्यम से ग्रामवासी पुलिस के सहयोगी बनकर बिना झिझक और बिना किसी दबाव के अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रख सकें। ग्राम रक्षकों के सहयोग से पुलिस उनकी समस्याओं का यथासंभव समाधान कर सके — यही इस योजना की भावना है। इस सोच को सार्थक करते हुए यह योजना "अपने गांव की सुरक्षा, अपने हाथ" की अवधारणा को साकार करती है, जो ग्रामीणों को अपनी सुरक्षा के प्रति स्वावलंबी बनाती है।
जिन सूचीबद्ध ग्राम रक्षकों का 2 वर्षीय कार्यकाल अगस्त 2025 में पूरा हो रहा है, उनके स्थान पर नए ग्राम रक्षकों की सूची तैयार की जाएगी। पूर्व सूचीबद्ध ग्राम रक्षकों का कार्यकाल बढ़ाने या नवीनीकरण करने का कोई प्रावधान नहीं है। ग्राम रक्षकों का मुख्य कर्तव्य होगा — अपने ग्राम में अपराध या विधि-व्यवस्था की किसी भी स्थिति की सूचना पुलिस थाने को शीघ्रता से देना और अपराधियों से पूछताछ में पुलिस की सहायता करना।
Rajasthan Police Gram Rakshak Requirement 2025 Aplication Fee
ग्राम रक्षक पद के लिए आवेदन करने हेतु कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। अभ्यर्थी इस पद के लिए निःशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
Rajasthan Police Gram Rakshak Requirement 2025 Age Limit
ग्राम रक्षक पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 40 वर्ष तथा अधिकतम आयु 55 वर्ष निर्धारित की गई है।
- Minimum Age: 40 years
- Maximum Age: 55 years
- Age will be calculated as per the official notification date.
Gram Rakshak Requirement 2025 Eligibility and qualification
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 8वीं पास रखी गई है। साथ ही, आवेदक का नैतिक चरित्र उत्तम होना चाहिए। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की आपराधिक या राजनीतिक गतिविधियों में लिप्त नहीं होना चाहिए।
भूतपूर्व सैनिक, राज्य या केंद्र के अर्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त कार्मिक, अथवा गृह रक्षा स्वयंसेवक (Home Guard) को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना भी अनिवार्य है।
Rajasthan Police Gram Rakshak Requirement 2025 Selection Process
ग्राम रक्षक के पद के लिए चयन प्रक्रिया जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा संचालित की जाएगी। इसके अंतर्गत संबंधित पुलिस थानों में प्राप्त आवेदन पत्रों का सत्यापन/जांच थाना अधिकारी से करवाया जाएगा। जांच के पश्चात, थाना अधिकारी की अनुशंसा के आधार पर निर्धारित योग्यताओं को पूरा करने वाले अभ्यर्थी को सूचीबद्ध ग्राम रक्षक के रूप में चयनित किया जाएगा।
प्रत्येक सूचीबद्ध ग्राम रक्षक को ग्राम रक्षक पंजिका एवं मार्गदर्शिका उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम रक्षक को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात ग्राम रक्षक को पहचान पत्र एवं पहचान बैज प्रदान किया जाएगा।
How to Apply Rajasthan Police Gram Rakshak Requirement 2025
स्थानीय ग्रामवासियों के लिए आवेदन प्रक्रिया
पुलिस थाने के स्थानीय ग्रामवासी अपने क्षेत्र के स्थानीय पुलिस थाने से ग्राम रक्षक के रूप में सूचीबद्ध होने हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरकर, उसी पुलिस थाने में जमा करवाना होगा। अभ्यर्थी ग्राम रक्षक भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan Police Gram Rakshak Requirement 2025 Important Links
| Information | Links |
| Notification | Click here |
| Official Website | Click here |
अधिक अपडेट्स और विस्तृत जानकारी के लिए CareerJyoti पर विजिट करते रहें। सरकारी नौकरी की ताज़ा सूचनाओं और परीक्षा परिणामों के लिए जुड़े रहें।
हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप्स से जुड़ें ताकि आपको सभी लेटेस्ट अपडेट्स मिल सकें। अभी जुड़ें और कोई भी अपडेट मिस न करें!
Join Our Groups:
WhatsApp Group- Click here
Telegram channel- Click here
अधिक जानकारी के लिए नीचे कमेंट करें।
हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप्स से जुड़ें ताकि आपको सभी लेटेस्ट अपडेट्स मिल सकें। अभी जुड़ें और कोई भी अपडेट मिस न करें!
Join Our Groups:
WhatsApp Group- Click here
Telegram channel- Click here
अधिक जानकारी के लिए नीचे कमेंट करें।
Comments (0)