Advertisement

Rajasthan Jamadar Grade 2nd Recruitment 2025: राजस्थान जमादार ग्रेड सेकंड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Advertisement
Rajasthan Jamadar Recruitment 2025 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा राजस्थान आबकारी विभाग उदयपुर के लिए जमादार ग्रेड सेकंड के कुल 72 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2025 से 15 नवंबर 2025 तक अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता की जांच अवश्य करें।

Requirements Organization Rajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Post NameJamadar Grade 2nd
Advt No.07/2025
Vacancies72 Posts
Salary/ Pay ScalePay Matrix Level-5
Job LocationRajasthan 
Category Letest govt job 
Apply ModeOnline 
Application form filling date17 October to 15 November 2025
Official Website rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Jamadar Recruitment 2025 Latest News

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने जमादार ग्रेड सेकंड भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 16 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए 12वीं पास महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। राजस्थान जमादार ग्रेड सेकंड भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है।

इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है, यानी अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल के माध्यम से 15 नवंबर तक कभी भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद राजस्थान जमादार ग्रेड सेकंड परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा के एडमिट कार्ड दिसंबर 2025 के तीसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे।

Rajasthan Jamadar Recruitment 2025 Vacancy Details

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जमादार ग्रेड सेकंड भर्ती 2025 के तहत कुल 72 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इनमें से गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) के लिए 64 पद और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए 8 पद निर्धारित किए गए हैं।

गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) पद विवरण:
  • सामान्य वर्ग (General): 31 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 9 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 10 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 5 पद
  • अति पिछड़ा वर्ग (MBC): 3 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 6 पद

अनुसूचित क्षेत्र (TSP) पद विवरण:
  • सामान्य वर्ग (General): 4 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 4 पद

Rajasthan Jamadar Recruitment 2025 Application Fee

राजस्थान जमादार ग्रेड सेकंड भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग एवं राजस्थान राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 रखा गया है। वहीं, राजस्थान राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अति पिछड़ा वर्ग (MBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा, सभी दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए भी आवेदन शुल्क ₹400 रहेगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकेगा। जो अभ्यर्थी पूर्व में एकबारीय पंजीयन शुल्क (One Time Registration Fee) जमा करवा चुके हैं, उन्हें इस भर्ती में दोबारा आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा।

Advertisement
Related Post: राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 | 12वीं पास योग्यता, आयु सीमा, सैलरी | Rajasthan Vanpal Recruitment

Rajasthan Jamadar Recruitment 2025 Age Limit

राजस्थान जमादार ग्रेड सेकंड भर्ती 2025 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इसके साथ ही, आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, MBC, EWS आदि) को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

Rajasthan Jamadar Recruitment 2025 Educational Qualification

राजस्थान जमादार ग्रेड सेकंड भर्ती 2025 के लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है। साथ ही, उम्मीदवार के पास आरएससीआईटी (RSCIT) या समकक्ष कंप्यूटर कोर्स का प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी को CET 12th लेवल एग्जाम 2024 क्वालीफाई किया होना अनिवार्य है।

Rajasthan Jamadar Recruitment 2025 Selection Process

राजस्थान जमादार ग्रेड सेकंड भर्ती 2025 में अभ्यर्थियों का चयन CET 12th लेवल एग्जाम 2024 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके किया जाएगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल होंगे —
  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test)
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  • मेडिकल परीक्षण (Medical Test)

राजस्थान जमादार ग्रेड सेकंड भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।

Rajasthan Jamadar Recruitment 2025 Exam Pattern

विषय का नामMarks /  Question 
सामान्य ज्ञान, सामाजिक अध्ययन, इतिहास, भूगोल, कला एवं संस्कृति (General Knowledge, Social Studies, History, Geography, Art & Culture)50
सामान्य विज्ञान (Everyday Science)20
गणित (Mathematics)15
राष्ट्रीय व राजस्थान राज्य की समसामयिक घटनाएँ (National and Rajasthan State Current Affairs)15
कुल योग100

  • राजस्थान जमादार ग्रेड सेकंड भर्ती में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं ओएमआर शीट आधारित होंगे।
  • इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा और इसमें नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है।
  • इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और यह पेपर 100 अंकों का होगा।
  • अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे का समय मिलेगा।
  • यह पेपर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में होगा।
  • प्रत्येक प्रश्न के पांच विकल्प होंगे, किसी प्रश्न का आंसर नहीं आने पर पांचवा विकल्प E भरना आवश्यक होगा।

Advertisement
Related Post: India Post Driver Recruitment 2026 Notification Out, Apply Online, Eligibility, Salary

Physical Measurement Test (PMT):

  • पुरुष (सामान्य क्षेत्र): ऊँचाई 168 से.मी., सीना 81 से.मी. (फैलाव 5 से.मी.)
  • महिला (सामान्य क्षेत्र): ऊँचाई 152 से.मी., वजन 47.5 कि.ग्रा.
  • पुरुष (टीएसपी/सहरिया क्षेत्र): ऊँचाई 160 से.मी., सीना 74 से.मी. (फैलाव 5 से.मी.)
  • महिला (टीएसपी/सहरिया क्षेत्र): ऊँचाई 145 से.मी., वजन 43 कि.ग्रा.

Physical Efficiency Test (PET):

  • पुरुष अभ्यर्थी: 10 किलोमीटर दौड़ 60 मिनट में।
  • महिला अभ्यर्थी: 5 किलोमीटर दौड़ 35 मिनट में।
  • भूतपूर्व सैनिक: 5 किलोमीटर दौड़ 30 मिनट में।
  • सहरिया और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के अनुसूचित जाति/जनजाति: 5 किलोमीटर दौड़ 30 मिनट में।

How to Apply Rajasthan Jamadar Recruitment 2025

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in को ओपन करना है।
  • इसके बाद लेटेस्ट न्यूज ऑप्शन में राजस्थान जमादार भर्ती 2025 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारी चेक करनी है एवं अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी है।
  • इसके बाद एसएसओ पोर्टल पर जाना है और लॉगिन करने के बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाना है।
  • फिर रिक्रूटमेंट ऑप्शन में Rajasthan Jamadar Recruitment 2025 के अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करना है।
  • आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी अच्छे से भरनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो एवं सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
  • इसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से कैटिगरी अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें एवं प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

Information Links 
Start Rajasthan Jamadar Recruitment 2025 form17 October 2025
Last Date Online Application form15 November 2025
Apply Online Click here 
Notification Click here 
Official Website Click here 

अधिक अपडेट्स और विस्तृत जानकारी के लिए CareerJyoti पर विजिट करते रहें। सरकारी नौकरी की ताज़ा सूचनाओं और परीक्षा परिणामों के लिए जुड़े रहें।

हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप्स से जुड़ें ताकि आपको सभी लेटेस्ट अपडेट्स मिल सकें। अभी जुड़ें और कोई भी अपडेट मिस न करें!

Join Our Groups:
WhatsApp Group- Click here
Telegram channel- Click here

अधिक जानकारी के लिए नीचे कमेंट करें।

Comments (0)