Advertisement

Railway ECR Apprentice Vacancy 2025: रेलवे ईसीआर अपरेंटिस 10वीं पास के लिए 1154 पदों पर भर्ती

Advertisement
Railway ECR Apprentice Vacancy 2025 पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए 1154 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। 10वीं पास कोई भी योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 25 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते है। Railway ECR Apprentice Vacancy हेतु ऑफिशल नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक सहित संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है!

Advertisement
Related Post: Rajasthan Mahila Paryavekshak Bharti 2026 – राजस्थान महिला पर्यवेक्षक 72 पद भर्ती नोटिफिकेशन, अभी Online Apply करें

रेलवे ईसीआर अप्रेंटिस वैकेंसी

 ट्रेड का नाम पदों की संख्या
 फिटर 416
 वेल्डर 90
 मैकेनिक 67
 रेफ्रिजरेशन और एसी मैकेनिक 75
 फोर्जर और हीट ट्रीटर 24
 कारपेंटर 22
 इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 153
 पेंटर 19
 इलेक्ट्रिशियन 174
 वायरमैन 49
 टर्नर 28
 ब्लैकस्मिथ 5
 इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिकल 4
 मशीनिस्ट/ग्राइंडर 1
 मशीनिस्ट 27
 कुल पद 1154


Advertisement
Related Post: राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 | 12वीं पास योग्यता, आयु सीमा, सैलरी | Rajasthan Vanpal Recruitment

रेलवे ईसीआर अप्रेंटिस वैकेंसी आयु सीमा


रेलवे ईसीआर अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। सरकार द्वारा आरक्षित श्रेणियों को आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है: ओबीसी (OBC) उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट, एससी/एसटी (SC/ST) उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, और विकलांग उम्मीदवारों (PWBD) के लिए 10 से 15 वर्ष तक की छूट दी गई है। उम्मीदवारों को आयु सीमा संबंधित छूट का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।

रेलवे ईसीआर अप्रेंटिस वैकेंसी आवेदन शुल्क:


सामान्य व ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ₹100/- शुल्क है, जो ऑनलाइन जमा होगा। SC/ST, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए शुल्क में पूरी छूट है।

Advertisement
Related Post: India Post Driver Recruitment 2026 Notification Out, Apply Online, Eligibility, Salary

रेलवे ईसीआर अप्रेंटिस वैकेंसी शैक्षणिक योग्यता:


उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। 

रेलवे ईसीआर अप्रेंटिस वैकेंसी चयन प्रक्रिया:


चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जो मैट्रिकुलेशन (न्यूनतम 50% अंक) और ITI परीक्षा में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार की जाएगी। 

रेलवे ईसीआर अप्रेंटिस वैकेंसी आवेदन प्रक्रिया 


1. आधिकारिक वेबसाइट rrcecr.gov.in पर जाएं।
2. "Apprentice Recruitment 2025" अधिसूचना पर क्लिक करें और पात्रता मानदंड की जांच करें।
3. यदि आप पात्र हैं, तो "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
4. सभी आवश्यक विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
6. आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति सहेजें।


रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें 
ऑनलाइन आवेदन: यहां क्लिक करें 
आधिकारिक अधिसूचना: यहां क्लिक करें 
आधिकारिक वेबसाइट: यहां क्लिक करें 

अधिक जानकारी और विस्तृत अधिसूचना के लिए, कृपया आधिकारिक अधिसूचना देखें।

अधिक अपडेट्स और विस्तृत जानकारी के लिए CareerJyoti पर विजिट करते रहें। सरकारी नौकरी की ताज़ा सूचनाओं और परीक्षा परिणामों के लिए जुड़े रहें।

हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप्स से जुड़ें ताकि आपको सभी लेटेस्ट अपडेट्स मिल सकें। अभी जुड़ें और कोई भी अपडेट मिस न करें!

Join Our Groups:
WhatsApp Group- Click here
Telegram channel- Click here

अधिक जानकारी के लिए नीचे कमेंट करें।

Comments (0)