Advertisement

MP Primary Teacher Vacancy 2025: Notification Released for 13089 Posts

Advertisement
MP Primary Teacher Vacancy 2025: Notification Released for 13089 Posts, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 13089 पदों पर भर्ती के लिए 11 जुलाई 2025 को आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। भर्ती में स्कूल शिक्षा विभाग के 10,150 पद और जनजातीय कार्य विभाग के 2939 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई से 01 अगस्त 2025 तक चलेगी और परीक्षा 31 अगस्त 2025 को आयोजित होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।

Advertisement
Related Post: Rajasthan Mahila Paryavekshak Bharti 2026 – राजस्थान महिला पर्यवेक्षक 72 पद भर्ती नोटिफिकेशन, अभी Online Apply करें

MP Primary Teacher Vacancy 2025 Overview 

 Description Information 
OrganizationMadhya Pradesh Staff Selection Board (MPESB)
Post NamePrimary School Teacher
Total post 13089
Location Madhya Pradesh
Apply Mode Online 
Last Date 01 August 2025
Post Category MPESB Latest Govt Jobs 2025
Official Website esb.mp.gov.in

MP Primary Teacher Vacancy 2025 Letest Update 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्राथमिक विद्यालय शिक्षक चयन भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना 11 जुलाई 2025 को जारी कर दी है। यह भर्ती मध्य प्रदेश के विभिन्न सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु आयोजित की जा रही है। MPESB School Teacher Vacancy 2025 के तहत कुल 13089 पदों पर भर्ती होगी, जिनमें स्कूल शिक्षा विभाग के 10,150 पद और जनजातीय कार्य विभाग के 2939 पद शामिल हैं।

यह उन अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है जो राज्य में शिक्षक सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं और शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। इस भर्ती के लिए राज्य के सभी योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 18 जुलाई 2025 से होगी और अंतिम तिथि 01 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी MPESB की आधिकारिक वेबसाइट (esb.mp.gov.in) पर जाकर MPESB Teacher Online Form भर सकते हैं। साथ ही चयन मंडल द्वारा परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी गई है। MPESB Primary School Teacher Exam 2025 का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किया जाएगा।

MP Primary Teacher Vacancy 2025 Post Details 

 Department Post 
स्कूल शिक्षा विभाग10150
जनजातीय कार्य विभाग2939
 Total Post13089

MP Primary Teacher Vacancy 2025 Application Fees

एमपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹560 तथा ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए ₹310 निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी यह शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

  • General Category: ₹560
  • OBC / SC / ST / EWS: ₹310

MP Primary Teacher Vacancy 2025 Age Limit 

एमपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों (मध्य प्रदेश निवासी) के लिए 45 वर्ष है। आरक्षित वर्ग (OBC, SC, ST), दिव्यांग, एवं पूर्व सैनिकों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

  • As Limit As On : 01 January 2025
  • Minimum Age : 21 Years.
  • Maximum Age : 40 Years (UR/ EWS)
  • Maximum Age : 45 Years (OBC/ SC/ ST/ PH/ Female)
  • (For Age Relaxation See Notification.)

Advertisement
Related Post: राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 | 12वीं पास योग्यता, आयु सीमा, सैलरी | Rajasthan Vanpal Recruitment

MP Primary Teacher Vacancy 2025 Educational Qualification 

पात्रता परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा आयोजित "प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 अथवा 2024" में निर्धारित प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण एवं अर्ह पाये गये अभ्यर्थी ही आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।

एवं

प्राथमिक शिक्षक के भरती नियम, 2018 एवं समय समय पर संशोधित नियम 8 की अनुसूची-तीन के अनुसार निम्नांकित योग्यता अभ्यर्थियों को धारित करना अनिवार्य होगा :-

(1) कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ हायर सेकेंडरी अथवा इसके समकक्ष तथा प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्ष का डिप्लोमा / विशेष शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा या उसके समकक्ष ।

अथवा

कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ हायर सेकेंडरी अथवा इसके समकक्ष तथा एन.सी.टी.ई. विनियम 2002 के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा ।

अथवा

कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ हायर सेकेंडरी अथवा इसके समकक्ष तथा प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में 4 वर्षीय स्नातक उपाधि (बी.एल.एड.)

अथवा

स्नातक उपाधि तथा प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा अथवा इसके समकक्ष ।

नोटः अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजातियो, अन्य पिछड़ा वर्गों तथा दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता के अर्हताकारी अंको में 5 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।

MP Primary Teacher Vacancy 2025 Exam Pattern and Syllabus 

Subjects Question / Mark 
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र30/30
भाषा-1 (सामान्यतः हिंदी) 30/30
भाषा-2 (सामान्यतः अंग्रेजी)30/30
गणित30/30
पर्यावरण अध्ययन30/30


  • एमपी प्राइमरी स्कूल टीचर एग्जाम का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।
  • प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी जिसमें विभिन्न विषयों से 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • बता दें कि एमपी प्राइमरी एग्जाम में गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
  • अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय (MCQs) प्रकार के होंगे।
  • अभ्यर्थी परीक्षा में बेहतरीन स्कोर प्राप्त करने के लिए चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर MPESM Primary School Teacher Syllabus 2025 PDF Download कर सकते हैं और इस सिलेबस के आधार पर परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं।


How to Apply MP Primary Teacher Vacancy 2025

MP Primary School Teacher Bharti में आवेदन के लिए स्टेप बाय स्टेप जानकारी यहां दी गई है, अभ्यर्थी इस जानकारी का पालन करते हुए आसानी से एमपी टीचर सरकारी नौकरी में आवेदन कर सकते हैं:

New Applicant Registration:

  • सबसे पहले एमपी कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर भाषा का चयन करने के बाद नया पेज खुलेगा, यहां पर आप “Latest Updates” अनुभाग में जाएं।
  • अगले चरण में “Online Form- Primary School Teacher Selection Test – 2025 Start From” पर क्लिक करें।
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले आप भर्ती विज्ञापन डाउनलोड करके पात्रता मानदंड संबंधित विवरणों को ध्यानपूर्वक चेक कर लें।
  • यदि आप MP Vyapam यानी कि MPESB पोर्टल पर पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो “New User? Register” पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण फॉर्म में मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, नाम और बेसिक एवं व्यक्तिगत सम्पूर्ण मांगे गए विवरण दर्ज करके ओटीपी वेरीफाई करें।
  • दर्ज की गई जानकारी को चेक करके “Submit” पर क्लिक कर दें।

Login/Application Process:

  • पंजीकरण के बाद यूजर आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करने के बाद Online Application Form में विभिन्न सेक्शन में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, हस्तलिखित घोषणा पत्र और शैक्षणिक योग्यता संबंधित सभी दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
  • स्कैन किए गए दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में सेव करके ही अपलोड करें।
  • अंत में श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी चरणों को पूरा करने के बाद Preview पर क्लिक करके आवश्यक विवरणों को ध्यानपूर्वक चेक कर लें और फिर “Save & Submit” पर क्लिक कर दें।

Advertisement
Related Post: India Post Driver Recruitment 2026 Notification Out, Apply Online, Eligibility, Salary

MP Primary Teacher Vacancy 2025 Overview

Event Links 
Apply Online Click here
Notification Click here 
Syllabus Download 
Official Website  esb.mp.gov.in

MP Primary Teacher Vacancy 2025 – FAQs


Q1. MP Primary Teacher Vacancy 2025 में कुल कितने पद हैं?

Ans: कुल 13,089 पद जारी किए गए हैं, जिनमें स्कूल शिक्षा विभाग के 10,150 और जनजातीय कार्य विभाग के 2,939 पद शामिल हैं।

Q2. MP Primary School Teacher Bharti 2025 के लिए आवेदन कब से कब तक है?

Ans: ऑनलाइन आवेदन 18 जुलाई 2025 से शुरू हो चुके हैं। और आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अगस्त 2025 है।

Q3. MP Teacher Vacancy 2025 का आवेदन कैसे करें?

Ans: MP Teacher Vacancy 2025 के लिए आवेदन लिंक ऊपर दी गई है, जिसके माध्यम से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q4. क्या MP Teacher Vacancy 2025 के लिए TET अनिवार्य है?

Ans: हां, MP TET या CTET (Paper 1) पास होना अनिवार्य है।

Q5. क्या अन्य राज्य के अभ्यर्थी MP Primary Teacher Vacancy 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं?

Ans: हां, अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी MP Primary Teacher Vacancy 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अनारक्षित श्रेणी (जनरल) में माना जाएगा और किसी प्रकार की आरक्षण सुविधा नहीं मिलेगी।

अधिक अपडेट्स और विस्तृत जानकारी के लिए CareerJyoti पर विजिट करते रहें। सरकारी नौकरी की ताज़ा सूचनाओं और परीक्षा परिणामों के लिए जुड़े रहें।

हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप्स से जुड़ें ताकि आपको सभी लेटेस्ट अपडेट्स मिल सकें। अभी जुड़ें और कोई भी अपडेट मिस न करें!

Join Our Groups:
WhatsApp Group- Click here
Telegram channel- Click here

अधिक जानकारी के लिए नीचे कमेंट करें।

Comments (0)