Advertisement

MP Anganwadi Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में 12वीं पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

Advertisement
MP Anganwadi Recruitment 2025 शुरू हो चुकी है। 12वीं पास महिला उम्मीदवारों के लिए 19504 पदों पर आवेदन करें। जानिए योग्यता, तारीखें और आवेदन लिंक। महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 19,504 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2,027 पद एवं आंगनबाड़ी सहायिका के 17,477 पद रखे गए हैं। इस भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन द्वारा तैयार चयन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकती हैं। मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जून से लेकर 4 जुलाई 2025 तक भरे जाएंगे। MP Anganwadi Vacancy 2025 की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

Advertisement
Related Post: Rajasthan Mahila Paryavekshak Bharti 2026 – राजस्थान महिला पर्यवेक्षक 72 पद भर्ती नोटिफिकेशन, अभी Online Apply करें

MP Anganwadi Recruitment 2025 overview 

Recruitment OrganizationWomen and Child Development Department, Madhya Pradesh
Post NameAnganwadi Worker and Anganwadi Assistant
Advt No.MP WCD 2025
Vacancies19504
Job LocationMadhya Pradesh
Category MP Anganwadi Recruitment 2025
Mode of ApplyOnline
Who Can ApplyOnly 12th Pass women from MP
Last Date Form4 July 2025
Official Website chayan.mponline.gov.in
 

MP Anganwadi Recruitment 2025 Latest News

महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश के अंतर्गत जिलों की बाल विकास परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के अस्थायी एवं मानदेय आधारित रिक्त पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत महिला अभ्यर्थियों के लिए कुल 19,504 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया चयन पोर्टल (chayan.mponline.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन मोड में पूरी की जाएगी।

मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025 से संबंधित नियम, निर्देश, पात्रता शर्तें, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया एवं चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दी गई है। यह मध्य प्रदेश में 12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती में महिला अभ्यर्थियों का चयन सीधे मेरिट आधार पर किया जाएगा। साथ ही, जिस आंगनबाड़ी केंद्र के लिए महिला आवेदन कर रही है, वह उसी ग्राम या वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है।

MP Anganwadi Vacancy 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जून 2025 से शुरू हो चुके हैं, और आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2025 रखी गई है।

MP Anganwadi Recruitment 2025 Post Details 

मध्य प्रदेश के 10 संभागों के सभी 55 जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 19,504 पदों पर भर्ती हो रही है, जिसमें 2,027 पद कार्यकर्ता और 17,477 पद सहायिका के हैं। सभी पद अस्थायी व मानदेय आधारित हैं। चयन बिना परीक्षा के मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। आवेदन केवल उसी ग्राम या वार्ड के लिए मान्य होगा, जहां महिला अभ्यर्थी निवास करती हो। ऑनलाइन आवेदन चयन पोर्टल chayan.mponline.gov.in के माध्यम से 20 जून से 4 जुलाई 2025 तक भरे जाएंगे, जबकि फॉर्म में संशोधन 7 जुलाई 2025 तक किया जा सकेगा।

MP Anganwadi Vacancy 2025 का सभी जिला–वार पदों का विवरण

1. Agar – कार्यकर्ता: 16, सहायिका: 124
2. Alirajpur – कार्यकर्ता: 36, सहायिका: 839
3. Anuppur – कार्यकर्ता: 30, सहायिका: 150
4. Ashok Nagar – कार्यकर्ता: 51, सहायिका: 260
5. Balaghat – कार्यकर्ता: 45, सहायिका: 271
6. Barwani – कार्यकर्ता: 50, सहायिका: 244
7. Betul – कार्यकर्ता: 50, सहायिका: 177
8. Bhind – कार्यकर्ता: 31, सहायिका: 469
9. Bhopal – कार्यकर्ता: 32, सहायिका: 289
10. Burhanpur – कार्यकर्ता: 18, सहायिका: 94
11. Chhatarpur – कार्यकर्ता: 43, सहायिका: 322
12. Chhindwara – कार्यकर्ता: 35, सहायिका: 422
13. Damoh – कार्यकर्ता: 31, सहायिका: 321
14. Datia – कार्यकर्ता: 42, सहायिका: 2
15. Dewas – कार्यकर्ता: 30, सहायिका: 252
16. Dhar – कार्यकर्ता: 54, सहायिका: 539
17. Dindori – कार्यकर्ता: 59, सहायिका: 348
18. Guna – कार्यकर्ता: 51, सहायिका: 544
19. Gwalior – कार्यकर्ता: 44, सहायिका: 231
20. Harda – कार्यकर्ता: 21, सहायिका: 122
21. Indore – कार्यकर्ता: 32, सहायिका: 196
22. Jabalpur – कार्यकर्ता: 35, सहायिका: 422
23. Jhabua – कार्यकर्ता: 51, सहायिका: 890
24. Katni – कार्यकर्ता: 28, सहायिका: 252
25. Khandwa – कार्यकर्ता: 45, सहायिका: 168
26. Khargone – कार्यकर्ता: 55, सहायिका: 356
27. Mandla – कार्यकर्ता: 58, सहायिका: 524
28. Mandsaur – कार्यकर्ता: 23, सहायिका: 297
29. Morena – कार्यकर्ता: 47, सहायिका: 633
30. Narsinghpur – कार्यकर्ता: 32, सहायिका: 134
31. Neemuch – कार्यकर्ता: 22, सहायिका: 169
32. Niwari – कार्यकर्ता: 13, सहायिका: 71
33. Panna – कार्यकर्ता: 13, सहायिका: 328
34. Raisen – कार्यकर्ता: 27, सहायिका: 452
35. Rajgarh – कार्यकर्ता: 28, सहायिका: 501
36. Ratlam – कार्यकर्ता: 39, सहायिका: 508
37. Rewa – कार्यकर्ता: 32, सहायिका: 390
38. Sagar – कार्यकर्ता: 66, सहायिका: 483
39. Satna – कार्यकर्ता: 25, सहायिका: 324
40. Sehore – कार्यकर्ता: 27, सहायिका: 270
41. Seoni – कार्यकर्ता: 43, सहायिका: 310
42. Shahdol – कार्यकर्ता: 53, सहायिका: 276
43. Shajapur – कार्यकर्ता: 29, सहायिका: 138
44. Sheopur – कार्यकर्ता: 56, सहायिका: 375
45. Shivpuri – कार्यकर्ता: 95, सहायिका: 611
46. Sidhi – कार्यकर्ता: 31, सहायिका: 120
47. Tikamgarh – कार्यकर्ता: 21, सहायिका: 223
48. Ujjain – कार्यकर्ता: 45, सहायिका: 292
49. Umaria – कार्यकर्ता: 39, सहायिका: 155
50. Vidisha – कार्यकर्ता: 57, सहायिका: 528
51. Narmadapuram – कार्यकर्ता: 24, सहायिका: 264
52. Mauganj – कार्यकर्ता: 6, सहायिका: 281
53. Singrauli – कार्यकर्ता: 35, सहायिका: 119
54. Maihar / Satna Sub – कार्यकर्ता: 14, सहायिका: 125
55. Pandhurna / Chhindwara Sub – कार्यकर्ता: 12, सहायिका: 45

MP Anganwadi Recruitment 2025 Application Fee

मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है, जिस पर 18% जीएसटी अतिरिक्त लगेगा। अर्थात् सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में कुल ₹118 का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है।

Advertisement
Related Post: राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 | 12वीं पास योग्यता, आयु सीमा, सैलरी | Rajasthan Vanpal Recruitment

MP Anganwadi Recruitment 2025 Age Limit

मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 की स्थिति के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

  • Minimum Age: 18 Years
  • Maximum Age: 35 Years
  • Age Calculation Date: 1 January 2025

MP Anganwadi Recruitment 2025Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

  • मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है, जबकि उच्च शैक्षणिक योग्यता स्नातक उत्तीर्ण मानी गई है।
  • महिला अभ्यर्थी जिस ग्राम या नगरीय क्षेत्र के वार्ड के रिक्त पद के लिए आवेदन कर रही हैं, उन्हें उसी स्थान की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए न्यूनतम एवं उच्च शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची की स्व–सत्यापित प्रति आवेदन पत्र के साथ अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होगी, तभी निर्धारित अंकों का लाभ प्रदान किया जाएगा।

How to Apply MP Anganwadi Vacancy 2025

मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा MP Anganwadi Vacancy 2025 के लिए आवेदन करने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस नीचे दी गई है MP Anganwadi Vacancy 2025 के लिए अभ्यर्थियों को यहां पर दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट chayan.mponline.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपको ‘आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के भर्ती प्रक्रिया’ के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको सबसे पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती की विज्ञप्ति को डाउनलोड करना है और इसमें दी गई सभी जानकारी चेक कर लेनी है।
  • इसके साथ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के ऑनलाइन भर्ती से संबंधित निर्देश भी देख लेने हैं और अपनी पात्रता को सुनिश्चित कर लेना है।
  • अब अभ्यर्थी को सबसे ऊपर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु ऑनलाइन आवेदन के सामने अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब अभ्यर्थी को अपनी समग्र आईडी दर्ज करके ‘खोजें’ पर क्लिक करना है
  • इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा
  • अब अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क का भुगतान करना है और भुगतान स्लिप अपने पास सुरक्षित रखती है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।

Start MP Anganwadi Vacancy 2025 form20 June 2025
Last Date Online Application form4 July 2025
Apply OnlineApply From here
Official Notification Apply here
Official Websitechayan.mponline.gov.in

FAQ’s (प्रश्न और उत्तर)

Advertisement
Related Post: India Post Driver Recruitment 2026 Notification Out, Apply Online, Eligibility, Salary

Q1. MP Anganwadi Vacancy 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होंगे?

मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए आवेदन 20 जून 2025 से शुरू हो गए हैं।

Q2. MP Anganwadi Vacancy 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि कब है?

मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 है जबकि आवेदन फॉर्म में सुधार 7 जुलाई 2025 तक कर सकते हैं।

Q3. MP Anganwadi Vacancy 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और WCD ऑप्शन में Go बटन पर क्लिक करना होगा फिर ‘आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद हेतु भर्ती प्रक्रिया’ विकल्प पर क्लिक करें और फिर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें एवं आवेदन फॉर्म भरे।

Q4. MP Anganwadi Vacancy 2025 में आवेदन करने के लिए कौन से दस्तावेज होना जरूरी है?

मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले समग्र आईडी होना जरूरी है इसके अलावा अभ्यर्थी का फोटो, सिग्नेचर, मूल निवास प्रमाण पत्र, 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, स्नातक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, कार्य अनुभव प्रमाण पत्र, बीपीएल पात्रता सूची या अन्य कोई प्रमाण पत्र जिसका अभ्यर्थी लाभ चाहता है।

Q5. MP Anganwadi Vacancy 2025 में तकनीकी समस्या का समाधान कैसे प्राप्त करें?

आवेदन में तकनीकी समस्या आ रही है तो आप MPOnline के कस्टमर केयर नंबर 07556720200 पर संपर्क कर सकते हैं यह सेवा सोमवार से शुक्रवार सुबह 8:00 से शाम 8:00 तक और शनिवार से रविवार सुबह 9:30 से शाम 6:30 तक उपलब्ध है।

अधिक अपडेट्स और विस्तृत जानकारी के लिए CareerJyoti पर विजिट करते रहें। सरकारी नौकरी की ताज़ा सूचनाओं और परीक्षा परिणामों के लिए जुड़े रहें।

हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप्स से जुड़ें ताकि आपको सभी लेटेस्ट अपडेट्स मिल सकें। अभी जुड़ें और कोई भी अपडेट मिस न करें!

Join Our Groups:
WhatsApp Group- Click here
Telegram channel- Click here

अधिक जानकारी के लिए नीचे कमेंट करें।

Comments (0)