Advertisement

Ministry of Defence LDC Vacancy: रक्षा मंत्रालय में एलडीसी के पदों पर 10वीं पास के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Advertisement
Ministry of Defence Vacancy: रक्षा मंत्रालय में 113 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, रक्षा मंत्रालय LDC (लोअर डिवीजन क्लर्क) और अन्य पदों पर भर्ती 2025 के लिए सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (DGAFMS) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती ग्रुप C सिविलियन पदों के लिए है। इसके तहत 10वीं पास से लेकर अन्य योग्यताएं रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 07 जनवरी से 6 फरवरी तक ऑनलाइन होगी। Ministry of Defence LDC Vacancy 2025 हेतु ऑफिशल नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक सहित संपूर्ण जानकारी नीचे उपलब्ध करवाई गई है

Advertisement
Related Post: Rajasthan Mahila Paryavekshak Bharti 2026 – राजस्थान महिला पर्यवेक्षक 72 पद भर्ती नोटिफिकेशन, अभी Online Apply करें

रक्षा मंत्रालय भर्ती पदों का विवरण 

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (DGAFMS) ने ग्रुप C सिविलियन के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अकाउंटेंट के 1, स्टेनोग्राफर के 1, लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के 11, स्टोर कीपर के 24, फोटोग्राफर के 1, फायरमैन के 5, रसोईया के 4, लैब अटेंडेंट के 1, मल्टीटास्किंग स्टाफ (MTS) के 29, ट्रेड्समैन मेट के 31, धोबी के 2, कारपेंटर के 2 और टीन स्मिथ के 1 पद सहित कुल 113 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

रक्षा मंत्रालय LDC भर्ती आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है यानी इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Advertisement
Related Post: राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 | 12वीं पास योग्यता, आयु सीमा, सैलरी | Rajasthan Vanpal Recruitment

रक्षा मंत्रालय LDC भर्ती आयु सीमा

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा पदों के अनुसार 30 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 31 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी, जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

रक्षा मंत्रालय LDC भर्ती शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में अकाउंटेंट पद के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से वाणिज्य में डिग्री या समकक्ष एवं अनुभव होना चाहिए जबकि एलडीसी एवं स्टेनोग्राफर पद के लिए 12वीं पास और टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए।
एलडीसी एवं स्टेनोग्राफर के लिए 12वीं पास व संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा आवश्यक है। अन्य पदों के लिए 10वीं पास व क्षेत्रीय डिप्लोमा या अनुभव जरूरी है।

Advertisement
Related Post: India Post Driver Recruitment 2026 Notification Out, Apply Online, Eligibility, Salary

रक्षा मंत्रालय LDC भर्ती चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदकों का चयन 100 अंकों के लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे उन्हें ट्रेड विशिष्ट परीक्षाओं के लिए बुलाया जाएगा इसमें ट्रेड विशिष्ट परीक्षण के लिए बुलाए जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या रिक्तयों की संख्या से 5 से 7 गुना अधिक होगी।

रक्षा मंत्रालय LDC भर्ती आवेदन प्रक्रिया

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा इसमें आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है एवं अभ्यर्थियों को अपनी पात्रता को सुनिश्चित कर लेना है इसके बाद अभ्यर्थियों को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है।

इसके बाद अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है फिर अभ्यर्थी को पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करने हैं फिर सभी जरूरी दस्तावेज एवं अनुभव प्रमाण पत्र अपलोड करने हैं आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद इसे फाइनल सबमिट करना है अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकल कर सुरक्षित रख लेना है अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार से आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा इसलिए समय सीमा का विशेष ध्यान रखें।

Ministry of Defence Vacancy check 


आवेदन फॉर्म शुरू: 7 जनवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 6 फरवरी 2025

Official notification :- click hare
Online apply:- click hare

अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।

अधिक अपडेट्स और विस्तृत जानकारी के लिए CareerJyoti पर विजिट करते रहें। सरकारी नौकरी की ताज़ा सूचनाओं और परीक्षा परिणामों के लिए जुड़े रहें।

हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप्स से जुड़ें ताकि आपको सभी लेटेस्ट अपडेट्स मिल सकें। अभी जुड़ें और कोई भी अपडेट मिस न करें!

Join Our Groups:
WhatsApp Group- Click here
Telegram channel- Click here

अधिक जानकारी के लिए नीचे कमेंट करें।

Comments (0)