Advertisement

IBPS RRB Recruitment 2025: आईबीपीएस ने ऑफिसर और ऑफिस असिस्टेंट के 13217 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी

Advertisement
IBPS RRB Recruitment 2025: आईबीपीएस ने ग्रामीण क्षेत्रीय बैंकों के लिए कुल 13,217 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के अंतर्गत ग्रुप-ए ऑफिसर (स्केल 1, 2, 3) और ग्रुप-बी ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के पद शामिल हैं। इसके लिए सभी राज्यों के महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर भरना होगा। आईबीपीएस आरआरबी 14वीं भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू होकर 21 सितंबर 2025 तक चलेगी। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

Recruitment OrganizationInstitute of Banking Personnel Selection (IBPS)
Post NameOfficers (Scale I, II, III) & Office Assistants (Multipurpose)
Advt NoCRP-RRBs-XIV
Department Regional Rural Banks (RRBs)
Vacancies13217 Posts
Job LocationApprox India 
CategoryLetest Job 
Mode of ApplyOnline 
Last Date Form21 sep 2028
Official Websitewww.ibps.in

IBPS RRB Recruitment 2025 Post Details 

इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन द्वारा रीजनल रूरल बैंकों के लिए कुल 13217 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है।

  •    ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) – 7972 पद
  •    ऑफिसर स्केल-1 (असिस्टेंट मैनेजर) – 3907 पद
  •    ऑफिसर स्केल-2 (मैनेजर – स्पेशलिस्ट एवं जनरलिस्ट) – 1139 पद
  •    ऑफिसर स्केल-3 (सीनियर मैनेजर) – 199 पद

Advertisement
Related Post: राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 | 12वीं पास योग्यता, आयु सीमा, सैलरी | Rajasthan Vanpal Recruitment

IBPS RRB Recruitment 2025 Application Fee 

IBPS RRB Recruitment 2025 में आवेदन शुल्क श्रेणीवार निर्धारित किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹850 रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (PwD) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹175 निर्धारित किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को यह शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

IBPS RRB Recruitment 2025 Age Limit 

IBPS RRB Recruitment 2025 में पदों के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है। ऑफिसर स्केल-1 (असिस्टेंट मैनेजर) पद के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष, ऑफिसर स्केल-2 (मैनेजर) पद के लिए 21 से 32 वर्ष तथा ऑफिसर स्केल-3 (सीनियर मैनेजर) पद के लिए 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 सितंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी। साथ ही, आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

Advertisement
Related Post: India Post Driver Recruitment 2026 Notification Out, Apply Online, Eligibility, Salary

IBPS RRB Recruitment 2025 Educational Qualification 

  • ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • ऑफिसर स्केल-1 (असिस्टेंट मैनेजर) के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री आवश्यक है।
  • ऑफिसर स्केल-2 (जनरल बैंकिंग ऑफिसर – मैनेजर) के लिए अभ्यर्थी स्नातक होना चाहिए और उसके पास न्यूनतम 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
  • ऑफिसर स्केल-2 (स्पेशलिस्ट ऑफिसर – मैनेजर) के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित क्षेत्र में डिग्री और 1 से 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • ऑफिसर स्केल-3 (सीनियर मैनेजर) के लिए अभ्यर्थी स्नातक होना चाहिए और उसके पास न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

IBPS RRB Recruitment 2025 Selection Process

ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिम्स एक्जाम और मेंस एक्जाम के आधार पर किया जाएगा। ऑफिसर स्केल 1 के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिम्स एक्जाम, मेंस एक्जाम और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इनमें प्रीलिम्स एक्जाम केवल क्वालीफाई नेचर का होगा, मुख्य मेरिट में नंबर नहीं जुड़ेंगे। ऑफिसर स्केल-2 और ऑफिसर स्केल-3 के लिए अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अंत में सभी के लिए दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल होगा।

  • Office Assistant (Multipurpose): As a Selection Process → Prelims + Mains
  • Officer Scale I: As a Selection Process → Prelims + Mains + Interview
  • Officer Scale II & III: As a Selection Process → Single Examination + Interview

How to Apply IBPS RRB Recruitment 2025

  • सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
  • “IBPS RRB 14th Recruitment 2025” के ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारी ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।
  • उसी पेज पर उपलब्ध Apply Online लिंक पर क्लिक करें और नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी (Category) के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

Information Links 
Start IBPS RRB Recruitment 2025 form1 Sep 2025
Last Date Online Application form21 Sep 2025
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here 
Official Websitewww.ibps.in

अधिक अपडेट्स और विस्तृत जानकारी के लिए CareerJyoti पर विजिट करते रहें। सरकारी नौकरी की ताज़ा सूचनाओं और परीक्षा परिणामों के लिए जुड़े रहें।

हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप्स से जुड़ें ताकि आपको सभी लेटेस्ट अपडेट्स मिल सकें। अभी जुड़ें और कोई भी अपडेट मिस न करें!

Join Our Groups:
WhatsApp Group- Click here
Telegram channel- Click here

अधिक जानकारी के लिए नीचे कमेंट करें।

Comments (0)