Advertisement

IB Junior Intelligence Officer Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के 394 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Advertisement
IB Junior Intelligence Officer Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के 394 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इंटेलिजेंस ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरना होगा। इंटेलिजेंस ब्यूरो में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 अगस्त से 14 सितंबर 2025 तक भरे जाएंगे। इंटेलिजेंस ब्यूरो में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती से संबंधित संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

Recruitment OrganizationIntelligence Bureau
Post NameJunior Intelligence Officer Grade II
Advt No.JLO Grade-II/Tech 2025-IB
Vacancies394
Salary/ Pay ScaleLevel 4, ₹25500 to ₹81100
Job LocationAcross India 
CategoryLetest Job 
Mode of ApplyOnline 
Last Date Form14 Sep 2025
Official Websitemha.gov.in

IB Junior Intelligence Officer Recruitment 2025 Post Details 

श्रेणी (Category)पदों की संख्या (Posts)
सामान्य (UR)157 Post
ईडब्ल्यूएस (EWS)32 Post
ओबीसी (OBC)117 Post
अनुसूचित जाति (SC)60 Post
अनुसूचित जनजाति (ST)28 Post
कुल (Total)394 Post's 

Advertisement
Related Post: राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 | 12वीं पास योग्यता, आयु सीमा, सैलरी | Rajasthan Vanpal Recruitment

IB Junior Intelligence Officer Recruitment 2025 Application Fee

आईबी जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती 2025 में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹650 निर्धारित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स-सर्विसमैन एवं सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹550 रखा गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

IB Junior Intelligence Officer Recruitment 2025 Age Limit

इंटेलिजेंस ब्यूरो में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 14 सितंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

Advertisement
Related Post: India Post Driver Recruitment 2026 Notification Out, Apply Online, Eligibility, Salary

IB Junior Intelligence Officer Recruitment 2025 Educational Qualification

अभ्यर्थी के पास निम्न में से किसी एक योग्यता होना आवश्यक है –

इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक, सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन में इंजीनियरिंग डिप्लोमा, 
अथवा

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर साइंस, भौतिकी या गणित में स्नातक डिग्री, 
अथवा

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक डिग्री।

IB Junior Intelligence Officer Recruitment 2025 Selection Process
इंटेलिजेंस ब्यूरो में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफीसर के पद पर चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

  •          Written Exam
  •          Skill Test 
  •          Interview Test
  •          Document Verification
  •          Medical Examination

IB Junior Intelligence Officer Recruitment 2025 Exam Pattern

अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए पाँच सेंटर का चुनाव वरीयता अनुसार करना होगा। भर्ती की शुरुआत ऑनलाइन लिखित परीक्षा से होगी, जो 100 अंकों की होगी। इसमें सामान्य मानसिक क्षमता से संबंधित 25 अंक तथा संबंधित विषय से 75 अंक के ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी तथा इसमें एक चौथाई (1/4) अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। लिखित परीक्षा के आधार पर अगले चरण के लिए 5 गुना अभ्यर्थियों को चयनित किया जाएगा। इसके बाद 30 अंकों का स्किल टेस्ट तथा 20 अंकों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। अंतिम रूप से चयन दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के बाद किया जाएगा।

How to Apply IB Junior Intelligence Officer Recruitment 2025

  • सबसे पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद जूनियर इंटेलिजेंस ऑफीसर भर्ती 2025 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है एवं अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • सभी जानकारी भरकर फॉर्म फाइनल सबमिट करें एवं प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Information Links 
Start IB Junior Intelligence Officer Recruitment 2025 form23 Aug 2025
Last Date Online Application form14 Sep 2025
Apply OnlineApply Now 
Official NotificationDownload here 
Official Websitemha.gov.in

अधिक अपडेट्स और विस्तृत जानकारी के लिए CareerJyoti पर विजिट करते रहें। सरकारी नौकरी की ताज़ा सूचनाओं और परीक्षा परिणामों के लिए जुड़े रहें।

हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप्स से जुड़ें ताकि आपको सभी लेटेस्ट अपडेट्स मिल सकें। अभी जुड़ें और कोई भी अपडेट मिस न करें!

Join Our Groups:
WhatsApp Group- Click here
Telegram channel- Click here

अधिक जानकारी के लिए नीचे कमेंट करें।

Comments (0)