Advertisement

CTET Notification Released 2026: सीटेट फरवरी 2026 का नोटिफिकेशन जारी

Advertisement
CTET 2026 Notification Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET फरवरी 2026 परीक्षा का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इस बार महिला और पुरुष दोनों ही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। CTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर 2025 से शुरू होकर 18 दिसंबर 2025 तक चलेगी निर्धारित समय सीमा के भीतर उम्मीदवारों को CTET की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरना होगा परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

Advertisement
Related Post: RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2025: 1100 Posts Notification, Eligibility & Online Application

CTET 2026 Overview 

Exam Name Central Teacher Eligibility Test (CTET) 2026
Conducting AuthorityCentral Board of Secondary Education (CBSE)
Duration2.5 Hours per Paper
Mode of ExaminationLifetime
Validity of CertificateLifetime
Exam Date8 February 2026 (Sunday)
Application form filling date27 November to 18 December 2025
Official Website ctet.nic.in

CTET Exam 2026 Letest Update 

CTET 2026 Notification Out: CBSE ने CTET फरवरी 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 27 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को होगा।

पेपर-I के लिए D.El.Ed पूरा कर चुके या कर रहे अभ्यर्थी पात्र हैं, जबकि पेपर-II के लिए B.Ed धारक आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक बनने की पात्रता के लिए आयोजित की जाती है।

परीक्षा देशभर के 132 शहरों में होगी—पेपर-II सुबह 9:30 से 12:00 बजे, और पेपर-I दोपहर 2:30 से 5:00 बजे तक। शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।

Advertisement
Related Post: MPPSC Engineers Recruitment 2025: डिप्टी डायरेक्टर सहित कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

CTET 2026 Application Fee

सीटेट 2026 में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 रखा गया है लेकिन यदि अभ्यर्थी दोनों पेपर के लिए आवेदन करता है तो आवेदन शुल्क ₹1200 रहेगा इसी तरह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए एक पेपर का आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है और दोनों पेपर के लिए आवेदन करने पर ₹600 शुल्क देना होगा अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

CTET 2026 Age Limit

सीटेट परीक्षा एक केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है इसलिए इसके लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

Advertisement
Related Post: BDL ITI Apprentice Bharti 2025: भारत डायनामिक्स आईटीआई अपरेंटिस 156 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी

CTET 2026 Educational Qualification

सीटेट पेपर प्रथम के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास और डीएलएड होना चाहिए जबकि सीटेट पेपर सेकंड के लिए अभ्यर्थी स्नातक और संबंधित विषय में बीएड या समकक्ष होना चाहिए।

Post NameQualification 
Primary Teacher (PRT) Level-I12th Pass + Diploma in Education (D.Ed)/ JBT
Secondary Teacher (TGT) Level-IIGraduate + Degree in Education (B.Ed/ B.El.Ed)


CTET 2026 Exam Date

सीटेट परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को देश के 132 शहरों में किया जाएगा इसमें प्रथम पेपर दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा जबकि द्वितीय पेपर सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक आयोजित किया जाएगा।


How to Apply CTET 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर सीटेट फरवरी 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन पूरा देख लेना है।
  • फिर होम पेज पर ही सीटेट फरवरी 2026 अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • सभी जानकारी चेक करने के बाद आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें एवं प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।

InformationLinks 
Apply Online Apply Now 
Official Notification Download here 
Official Website ctet.nic.in

Comments (0)