Advertisement

BSF Head Constable Recruitment 2025: बीएसएफ हेड कांस्टेबल के 1121 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Advertisement
BSF Head Constable Recruitment 2025: बीएसएफ हेड कांस्टेबल के 1121 पदों पर भर्ती ऑनलाइन आवेदन शुरू, बीएसएफ (Border Security Force) ने हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर एवं रेडियो मैकेनिक) के 1121 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए भारतीय महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त 2025 से 23 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए BSF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

Recruitment OrganizationDirectorate General Border Security Force
Post NameHead Constable (Radio Opetaor & Radio Mechanic)
Advt No.HC RO RM 2025
Vacancies 1121 Posts
Salary/ Pay ScalePay Level-4 (Pay Matrix- Rs 25500 to Rs 81100)
Job LocationAll India
CategoryLetest govt Job 
Mode of ApplyOnline 
Last Date Form23 September 2025
Official Websiterectt.bsf.gov.in

BSF Head Constable Recruitment 2025 Letest Update 

बीएसएफ (Border Security Force) ने हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर एवं रेडियो मैकेनिक) के कुल 1121 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए भारतीय महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त 2025 से शुरू होकर 23 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

इस भर्ती में रेडियो ऑपरेटर के लिए 910 पद और रेडियो मैकेनिक के लिए 211 पद निर्धारित किए गए हैं। बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 से जुड़ी शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

BSF Head Constable Recruitment 2025 Post Details 

बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 में रेडियो ऑपरेटर पद के लिए 910 पद एवं रेडियो मैकेनिक पद के लिए 211 पद रखे गए हैं।
Category Radio Operator Radio Mechanic
General27664
EWS59 16
OBC35082
SC12728
ST9821
TOTAL 910211

Advertisement
Related Post: राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 | 12वीं पास योग्यता, आयु सीमा, सैलरी | Rajasthan Vanpal Recruitment

BSF Head Constable Recruitment 2025 Application Fee

बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है। जबकि एससी, एसटी एवं सभी श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क में पूरी तरह छूट दी गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

BSF Head Constable Recruitment 2025 Age Limit

इस भर्ती के लिए सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष, ओबीसी वर्ग के लिए 18 से 28 वर्ष तथा एससी एवं एसटी वर्ग के लिए 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 23 सितंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

BSF Head Constable Recruitment 2025 Educational Qualification

अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं गणित विषयों में न्यूनतम 60% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी यदि 10वीं कक्षा उत्तीर्ण है तो उसके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई या समकक्ष योग्यता होनी आवश्यक है।

Advertisement
Related Post: India Post Driver Recruitment 2026 Notification Out, Apply Online, Eligibility, Salary

BSF Head Constable Recruitment 2025 Selection Process

बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 में चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले अभ्यर्थियों की फिजिकल परीक्षा (Physical Test) आयोजित होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा (Written Exam) देनी होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा। अंतिम चरण में अभ्यर्थियों की मेडिकल परीक्षा (Medical Test) होगी, जिसमें शारीरिक रूप से योग्य पाए जाने वाले उम्मीदवारों का ही चयन किया जाएगा।

BSF Head Constable Recruitment 2025 Physical Test

  • पुरुषों के लिए ऊंचाई 168 सेंटीमीटर एवं महिलाओं के लिए ऊंचाई 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
  • पुरुषों की छाती बिना फुलाये 80 सेंटीमीटर एवं फुलाने पर 85 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
  • पुरुषों को 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी जबकि महिलाओं को 800 मीटर की दौड़ 4 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • पुरुषों को 11 फीट लंबी कूद तीन अवसर में एवं 3.5 फीट ऊंची कूद 3 अवसर में करनी होगी।
  • महिलाओं को 9 फीट लंबी कूद तीन अवसर में एवं 3 फीट ऊंची कूद 3 अवसर में करनी होगी।
  • फिजिकल परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

BSF Head Constable Recruitment 2025 Exam Pattern

SubjectQuestion / Marks 
Physics40 / 80
Mathematics20 / 40
Chemistry20 / 40
English & GK20 / 40
Total 100 / 200

  • लिखित परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
  • इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे एवं 200 अंकों का पेपर होगा।
  • इसमें नेगेटिव मार्किंग 0.25 अंक रखी गई है और अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।

How to Apply BSF Head Constable Recruitment 2025

  • सबसे पहले सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है एवं अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • सभी जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें एवं प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें।

INFORMATIONLINKS 
Apply OnlineApply Now
NotificationDownload here 
Official Websiterectt.bsf.gov.in

अधिक अपडेट्स और विस्तृत जानकारी के लिए CareerJyoti पर विजिट करते रहें। सरकारी नौकरी की ताज़ा सूचनाओं और परीक्षा परिणामों के लिए जुड़े रहें।

हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप्स से जुड़ें ताकि आपको सभी लेटेस्ट अपडेट्स मिल सकें। अभी जुड़ें और कोई भी अपडेट मिस न करें!

Join Our Groups:
WhatsApp Group- Click here
Telegram channel- Click here

अधिक जानकारी के लिए नीचे कमेंट करें।

Comments (0)