Advertisement

Assam Rifles Recruitment 2025: असम राइफल्स में कई पदों पर सीधी भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

Advertisement
Assam Rifles Recruitment 2025: असम राइफल्स ने 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 79 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती असम राइफल्स की अनुकंपा आधार पर नियुक्ति योजना के तहत की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों से ऑफलाइन मोड में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 20 जून 2025 से 21 जुलाई 2025 तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। असम राइफल्स भर्ती 2025 की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।

Advertisement
Related Post: Rajasthan Mahila Paryavekshak Bharti 2026 – राजस्थान महिला पर्यवेक्षक 72 पद भर्ती नोटिफिकेशन, अभी Online Apply करें

Assam Rifles Recruitment 2025 Overview

Recruitment OrganizationAssam Rifles
Post NameRifleman, Draftmans and More Posts
Vacancies79 post's 
Last Date 21 July 2025
Advt No.01/2025
Apply ModeOffline 
Category Assam Rifles Recruitment 2025
Official Website ebsite assamrifles.gov.in

Assam Rifles Recruitment 2025 Latest News

असम राइफल्स में विभिन्न पदों पर 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती उन आश्रितों के लिए है जिनके परिजन युद्ध में शहीद हुए, सेवा के दौरान दिवंगत हो गए, चिकित्सा आधार पर सेवा से मुक्त किए गए अथवा सेवा के दौरान लापता हो गए हैं। यह भर्ती अनुकंपा आधार पर नियुक्ति योजना के तहत की जा रही है।
इस भर्ती के लिए 20 जून से 21 जुलाई 2025 तक ऑफलाइन या ईमेल के माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
भर्ती रैली का आयोजन असम राइफल्स प्रशिक्षण केंद्र एवं स्कूल, सुखोवी (नागालैंड) में किया जाएगा। (नजदीकी रेलवे स्टेशन – दिमापुर)। यह भर्ती रैली सितंबर से दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की जा सकती है।
योग्य अभ्यर्थियों को रैली में भाग लेने हेतु रिपोर्टिंग तिथि की जानकारी पंजीकृत डाक और ईमेल के माध्यम से भेजी जाएगी।

Assam Rifles Recruitment 2025 Post Details 

असम राइफल्स भर्ती 2025 का आयोजन 79 पदों पर किया जा रहा है असम राइफल्स अनुकंपा आधार पर नियुक्ति भर्ती रैली 2025 के लिए पदों के अनुसार रिक्तियों की संख्या इस प्रकार हैं।

  • राइफलमैन/ राइफलवुमैन जनरल ड्यूटी (पुरुष और महिला दोनों के लिए): 69 पद
  • वारंट ऑफिसर रेडियो मैकेनिक (केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए): 1 पद
  • वारंट ऑफिसर ड्राफ्ट्समैन (केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए): 1 पद
  • हवलदार एक्स-रे सहायक (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए): 1 पद
  • राइफलमैन इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक वाहन (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए): 1 पद
  • राइफलमैन वाहन मैकेनिक फिटर (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए): 1 पद
  • राइफलमैन प्लंबर (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए): 1 पद
  • राइफलमैन सफाई (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए): 4 पद

Advertisement
Related Post: राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 | 12वीं पास योग्यता, आयु सीमा, सैलरी | Rajasthan Vanpal Recruitment

Assam Rifles Recruitment 2025 Application Fee

असम राइफल्स भर्ती 2025 के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क (Free) है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी बिना किसी शुल्क के ऑफलाइन मोड के माध्यम से आवेदन पत्र भेज सकते हैं। आवेदन करते समय केवल आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करना होगा, किसी प्रकार का ड्राफ्ट या शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

Assam Rifles Recruitment 2025 Age Limit

असम राइफल्स भर्ती 2025 के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष तक रखी गई है इसमें केवल रेडियो मैकेनिक एवं नक्शानवीस ट्रेड के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Assam Rifles Recruitment 2025 Educational Qualification 

असम राइफल्स भर्ती 2025 के लिए केवल वही अभ्यर्थी पात्र हैं जो शहीद, दिवंगत, सेवा मुक्त या लापता असम राइफल्स कार्मिकों के आश्रित सदस्य हैं। शैक्षणिक योग्यता पदानुसार निर्धारित है, जिसकी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

  • राइफलमैन जनरल ड्यूटी एवं राइफलमैन सफाई: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण।
  • वारंट ऑफिसर (रेडियो मैकेनिक): 10वीं पास के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से रेडियो और टेलीविजन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग या डॉमेस्टिक अप्लायंसेज में डिप्लोमा, अथवा
  • 12वीं कक्षा (फिजिक्स और केमिस्ट्री के साथ) में 50% अंकों सहित पास।
  • वारंट ऑफिसर (नक्शानवीस / ड्राफ्ट्समैन): मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण, साथ ही किसी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप में 3 वर्षीय डिप्लोमा।
  • हवलदार (एक्स-रे असिस्टेंट): रेडियोलॉजी में डिप्लोमा के साथ मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण।
  • राइफलमैन (इलेक्ट्रिशियन मैकेनिक व्हीकल) एवं व्हीकल मैकेनिक फीटर: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास एवं मोटर मैकेनिक ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट।
  • राइफलमैन (प्लंबर): 10वीं पास के साथ प्लंबर ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र।

Advertisement
Related Post: India Post Driver Recruitment 2026 Notification Out, Apply Online, Eligibility, Salary

Assam Rifles Recruitment 2025 Important Documents 

ट्रेड के योग्यता मानकों को ध्यान में रखते हुए, अभ्यर्थी को संलग्न प्रारूप के अनुसार अपना ऑफलाइन आवेदन पत्र भरकर निम्नलिखित दस्तावेजों की स्वयं-सत्यापित प्रतियों के साथ भेजना होगा:
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • संबंधित ट्रेड का डिप्लोमा / तकनीकी / आईटीआई प्रमाण पत्र (जैसा लागू हो)
  • वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे: आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस की छायाप्रति)

How to Apply Assam Rifles Recruitment 2025

असम राइफल्स भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की जा सकती है:

1. सबसे पहले अभ्यर्थी को असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. वहाँ से भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता की जांच करें।
3. इसके बाद आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालें।
4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियाँ सही और स्पष्ट रूप से भरें।
5. आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित फोटो प्रतियाँ संलग्न करें।
6. भरे हुए फॉर्म को नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर डाक द्वारा या ईमेल के माध्यम से भेजें।
7. यदि आप आवेदन डाक द्वारा भेज रहे हैं, तो लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से लिखें –
"अनुकंपा आधार पर नियुक्ति के लिए आवेदन"
8. अभ्यर्थी का आवेदन पत्र अंतिम तिथि (21 जुलाई 2025) तक निर्धारित पते पर पहुंच जाना चाहिए।

सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र को नीचे दिए गए पते पर डाक द्वारा निर्धारित तिथि तक भेजें:

📮 पता:
Directorate General Assam Rifles (Recruitment Branch)
Laitkor, Shillong – 793010

EventLinks 
Application formClick here 
Official NotificationClick here 
Official Website assamrifles.gov.in

अधिक अपडेट्स और विस्तृत जानकारी के लिए CareerJyoti पर विजिट करते रहें। सरकारी नौकरी की ताज़ा सूचनाओं और परीक्षा परिणामों के लिए जुड़े रहें।

हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप्स से जुड़ें ताकि आपको सभी लेटेस्ट अपडेट्स मिल सकें। अभी जुड़ें और कोई भी अपडेट मिस न करें!

Join Our Groups:
WhatsApp Group- Click here
Telegram channel- Click here

अधिक जानकारी के लिए नीचे कमेंट करें।

Comments (0)