Advertisement

PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, इस तारीख से पहले करें पंजीकरण

Advertisement
PM Internship Scheme 2025: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आ गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की असुविधा न हो।

PM Internship Scheme: पीएम इंटर्नशिप योजना 2024-25 के दूसरे चरण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है, जो उम्मीदवार इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे पीएम इंटर्नशिप की आधिकारिक वेबसाइट (pminternship.mca.gov.in) पर पंजीकरण कर सकते हैं।


यह योजना युवाओं को उद्योग में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मंत्रालय ने दोबारा पंजीकरण का अवसर दिया है। उम्मीदवार 12 मार्च, 2025 तक पंजीकरण करा सकते हैं।


आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, "इंटर्नशिप आवेदन दौर अब 12 मार्च तक खुला है। पंजीकरण करें, अपना प्रोफ़ाइल बनाएं और विभिन्न क्षेत्रों में अवसरों के लिए आवेदन करें। कोई पंजीकरण या आवेदन शुल्क नहीं है। अभी आवेदन करें।"


Advertisement
Related Post: SSC Exam Calendar 2026-27 जारी: सभी SSC भर्तियों की नोटिफिकेशन, आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि और PDF डाउनलोड लिंक सहित पूरी जानकारी यहाँ देखें

पात्रता मानदंड

इस योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए, हालांकि ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। हालांकि, पेशेवर डिग्री धारक, जैसे कि बी.टेक, एमबीए और सीए वाले उम्मीदवार इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

शैक्षिक योग्यता के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई उम्मीदवारों को 10वीं के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई पूरा करना होगा। डिप्लोमा धारकों के लिए 12वीं के साथ एआईसीटीई-मान्यता प्राप्त डिप्लोमा अनिवार्य है। वहीं, स्नातक स्तर पर आवेदन करने वालों के पास यूजीसी या एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए।


Advertisement
Related Post: RSSB Exam Calendar 2026 जारी | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर PDF यहाँ से डाउनलोड करें

युवाओं को मिलेगा स्टाइपेंड 

पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 5,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। इसमें 4,500 रुपये केंद्र सरकार और 500 रुपये कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से दिए जाएंगे। इसके अलावा, उम्मीदवारों को एकमुश्त 6,000 रुपये की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की जाएगी।


Advertisement
Related Post: RPSC Calendar 2026 PDF: Download Official Exam Schedule @ rpsc.rajasthan.gov.in

ऐसे करें आवेदन 

  • पहले आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'रजिस्ट्रेशन लिंक' पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्टर करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचें और सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
अधिक अपडेट्स और विस्तृत जानकारी के लिए CareerJyoti पर विजिट करते रहें। सरकारी नौकरी की ताज़ा सूचनाओं और परीक्षा परिणामों के लिए जुड़े रहें।

हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप्स से जुड़ें ताकि आपको सभी लेटेस्ट अपडेट्स मिल सकें। अभी जुड़ें और कोई भी अपडेट मिस न करें!

Join Our Groups:
WhatsApp Group- Click here
Telegram channel- Click here

अधिक जानकारी के लिए नीचे कमेंट करें।

Comments (0)