Table of Contents
- 1. राजस्थान भर्ती परीक्षाओं में अनुपस्थित अभ्यर्थियों पर ₹750-₹1500 का शुल्क – जानें क्या हैं नया नियम
- 2. भर्ती एजेंसियों के एकीकरण प्लेटफॉर्म से जुड़ेगी प्रक्रिया
- 3. स्वचालित अधिकार नहीं, पुनः आवेदन आवश्यक
- 4. क्या है, राजस्थान भर्ती परीक्षाओं में अनुपस्थित नया शुल्क प्रावधान?
- 5. राजस्थान भर्ती परीक्षाओं में अनुपस्थित किन परिस्थितियों में मिलेगी छूट?
- 6. FAQs: भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थियों पर शुल्क से जुड़े सामान्य प्रश्न
- 6.1. प्रश्न 1: यह नया नियम कब से लागू हुआ है?
- 6.2. प्रश्न 2: अनुपस्थित रहने पर कितना शुल्क लगेगा?
- 6.3. प्रश्न 3: क्या हर अनुपस्थित अभ्यर्थी को शुल्क देना होगा?
- 6.4. प्रश्न 4: क्या राजस्थान भर्ती परीक्षाओं में अनुपस्थित अभ्यर्थियों कोई छूट की व्यवस्था है?
- 6.5. प्रश्न 5: क्या अनुपस्थित अभ्यर्थी स्वतः अगली परीक्षा में शामिल हो सकते हैं?
- 6.6. प्रश्न 6: राजस्थान भर्ती परीक्षाओं में अनुपस्थित अभ्यर्थियों शुल्क कहां और कैसे जमा किया जाएगा?
राजस्थान भर्ती परीक्षाओं में अनुपस्थित अभ्यर्थियों पर ₹750-₹1500 का शुल्क – जानें क्या हैं नया नियम
यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश संख्या 8(3)कार्मिक/क-2/2023-04443 के तहत लिया गया है।
राज्य सरकार ने भर्ती परीक्षाओं की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत यदि कोई अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित रहता है, तो उससे भविष्य में पुनः आवेदन के समय ₹750-₹1500 का अनुपस्थिति शुल्क (Block शुल्क) लिया जाएगा। यह नियम उन परीक्षाओं पर लागू होगा जो दिनांक 19.04.2023 के बाद आयोजित की गई हैं।
राज्य सरकार की पूर्व की व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को बार-बार बिना शुल्क के आवेदन की सुविधा दी जाती रही है। लेकिन अब यदि कोई अभ्यर्थी पूर्व में परीक्षा के लिए आवेदन कर अनुपस्थित रहता है और फिर पुनः आवेदन करता है, तो पूर्व निर्धारित शुल्क के अलावा ₹1500 का अतिरिक्त शुल्क देना होगा
भर्ती एजेंसियों के एकीकरण प्लेटफॉर्म से जुड़ेगी प्रक्रिया
अब यह प्रक्रिया भर्ती एजेंसी के एकीकरण प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने आप लागू होगी। यानी यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहा है, तो पुनः आवेदन करते समय वह सिस्टम में Block हो जाएगा। ऐसी स्थिति में उसे ₹1500 का शुल्क अदा कर पुनः आवेदन की अनुमति मिलेगी।
स्वचालित अधिकार नहीं, पुनः आवेदन आवश्यक
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अगली परीक्षा में शामिल होने का स्वचालित अधिकार नहीं मिलेगा। उन्हें नियमानुसार फिर से आवेदन करना होगा और अनुपस्थिति शुल्क भरना अनिवार्य होगा।
यह निर्णय भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और गंभीर अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी शामिल होंगे जो वास्तव में तैयारी कर रहे हैं और परीक्षा प्रणाली को गंभीरता से लेते हैं।
क्या है, राजस्थान भर्ती परीक्षाओं में अनुपस्थित नया शुल्क प्रावधान?
1. पहली बार अनुपस्थित रहने पर:
अभ्यर्थी को अगली परीक्षा में शामिल होने के लिए ₹750 का शुल्क देकर ब्लॉक हटवाना (Unblock) होगा।
2. बार-बार अनुपस्थित रहने पर:
अगर कोई अभ्यर्थी बार-बार परीक्षा में अनुपस्थित रहता है, तो उसे ₹1500 का विशेष शुल्क देना होगा।
3. ऑनलाइन आवेदन से पहले भुगतान:
यह शुल्क ऑनलाइन आवेदन से पहले ही जमा करना अनिवार्य होगा, अन्यथा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
राजस्थान भर्ती परीक्षाओं में अनुपस्थित किन परिस्थितियों में मिलेगी छूट?
यदि कोई अभ्यर्थी चिकित्सकीय आपात स्थिति, दुर्घटना, परिवार में आपातकाल या किसी अन्य वैध कारण से परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाया है, तो वह प्रमाण प्रस्तुत करके शुल्क में छूट के लिए आवेदन कर सकता है। संबंधित विभाग इन मामलों की जांच करेगा और उचित निर्णय लेगा।
🔷राजस्थान सरकार का नया निर्देश अब भर्ती परीक्षा अनुपस्थित अभ्यर्थियों पर ₹1500 का शुल्क देना होगा➖ check Notice
FAQs: भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थियों पर शुल्क से जुड़े सामान्य प्रश्न
प्रश्न 1: यह नया नियम कब से लागू हुआ है?
उत्तर: यह नियम 19 अप्रैल 2023 को जारी परिपत्र के बाद आयोजित सभी परीक्षाओं पर लागू होता है।
प्रश्न 2: अनुपस्थित रहने पर कितना शुल्क लगेगा?
उत्तर: यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहता है तो उसे पुनः आवेदन के समय ₹750 से ₹1500 का अनुपस्थिति शुल्क (Block शुल्क) देना होगा।
प्रश्न 3: क्या हर अनुपस्थित अभ्यर्थी को शुल्क देना होगा?
उत्तर: हाँ, यदि अभ्यर्थी बिना किसी वैध कारण के अनुपस्थित रहता है, तो अगली बार आवेदन करते समय उसे यह शुल्क देना होगा।
प्रश्न 4: क्या राजस्थान भर्ती परीक्षाओं में अनुपस्थित अभ्यर्थियों कोई छूट की व्यवस्था है?
उत्तर: अभी तक आदेश में छूट का स्पष्ट उल्लेख नहीं है, परंतु विशेष परिस्थितियों (जैसे दुर्घटना या स्वास्थ्य कारण) में प्रमाण प्रस्तुत कर छूट का अनुरोध किया जा सकता है, यह संबंधित भर्ती एजेंसी पर निर्भर करेगा।
प्रश्न 5: क्या अनुपस्थित अभ्यर्थी स्वतः अगली परीक्षा में शामिल हो सकते हैं?
उत्तर: नहीं, उन्हें फिर से आवेदन करना होगा और पूर्व निर्धारित शुल्क + अनुपस्थिति शुल्क देना अनिवार्य होगा।
प्रश्न 6: राजस्थान भर्ती परीक्षाओं में अनुपस्थित अभ्यर्थियों शुल्क कहां और कैसे जमा किया जाएगा?
उत्तर: यह शुल्क भर्ती संस्था के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से ही जमा किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया के दौरान Block दिखेगा और भुगतान के बाद ही आवेदन संभव होगा।
अधिक अपडेट्स और विस्तृत जानकारी के लिए CareerJyoti पर विजिट करते रहें। सरकारी नौकरी की ताज़ा सूचनाओं और परीक्षा परिणामों के लिए जुड़े रहें।
हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप्स से जुड़ें ताकि आपको सभी लेटेस्ट अपडेट्स मिल सकें। अभी जुड़ें और कोई भी अपडेट मिस न करें!
Join Our Groups:
WhatsApp Group- Click here
Telegram channel- Click here
अधिक जानकारी के लिए नीचे कमेंट करें।
हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप्स से जुड़ें ताकि आपको सभी लेटेस्ट अपडेट्स मिल सकें। अभी जुड़ें और कोई भी अपडेट मिस न करें!
Join Our Groups:
WhatsApp Group- Click here
Telegram channel- Click here
अधिक जानकारी के लिए नीचे कमेंट करें।
Comments (0)