Table of Contents
- 1. EXAM GUIDANCE 2025: रीट परीक्षा महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और ड्रेस कोड
- 2. रीट परीक्षा 2025: नियम, ड्रेस कोड और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
- 3. REET परीक्षा 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
- 3.1. Q 1. REET 2025 की परीक्षा कब होगी?
- 3.2. Q. 2. क्या REET परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) है?
- 3.3. Q 3. REET परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक चाहिए?
- 3.4. Q 4. REET का रिजल्ट कब घोषित होगा?
- 3.5. Q 5. REET सर्टिफिकेट की वैधता कितनी होती है?
- 3.6. Q 6. REET परीक्षा में सफल होने के लिए बेस्ट टिप्स क्या हैं?
- 3.7. Q 7. REET परीक्षा का आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
EXAM GUIDANCE 2025: रीट परीक्षा महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और ड्रेस कोड
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 का आयोजन 27 और 28 फरवरी 2025 को तीन पारियों में किया जाएगा। रीट परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी! इस बार परीक्षार्थी को प्रश्न-पत्र ले जाने की अनुमति नहीं है।
रीट परीक्षा 2025: नियम, ड्रेस कोड और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
नोटः- परीक्षार्थियों के लिये महत्वपूर्ण निर्देश (सभी निर्देशों को सावधानी पूर्वक पढ़ें एवं पालना करें)
1. परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में अपने साथ प्रवेश-पत्र, नीला/काला पारदर्शी बॉल पॉईन्ट पेन, कोई एक मान्य फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र मुख्यतः आधार कार्ड एवं इसके अनुपलब्ध होने पर अन्य राजकीय फोटोयुक्त पहचान-पत्र (यथा ड्राइविंग लाईसेंस, निर्वाचन पहचान-पत्र आदि) मय स्वप्रमाणित फोटो प्रति लाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अन्य कोई सामग्री लाने की अनुमति नहीं होगी।
2. परीक्षा केन्द्र पर मोबाईल, कैलक्यूलेटर, ब्लूटुथ या अन्य कोई इलेक्ट्रानिक उपकरण, घड़ी आदि, किसी प्रकार का आभूषण, पर्स, हैण्डबैग, डायरी इत्यादि लाना निषेध है। परीक्षार्थी इस प्रकार की कोई सामग्री साथ लाता है तो उसे अपनी स्वयं की जिम्मेदारी पर परीक्षा केन्द्र के बाहर रखना होगा। परीक्षा केन्द्र पर इन वस्तुओं को रखने व सुरक्षा की कोई व्यवस्था एवं जिम्मेदारी नहीं होगी।
3. परीक्षार्थी का परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रारम्भ होने के दो घण्टा पूर्व पहुँचना अपेक्षित है, ताकि पुलिस द्वारा फ्रिस्किंग आदि समय से की जा सके।
4. परीक्षार्थी को परीक्षा समय से एक घंटा पूर्व केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य है। परीक्षार्थी को प्रातः पारी में प्रातः 9:00 बजे तथा अपरान्ह पारी में अपरान्ह 2:00 बजे के पश्चात् परीक्षा केन्द्र में प्रवेशाज्ञा नहीं दी जाएगी।
5. परीक्षार्थी को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा समाप्ति से पूर्व परीक्षा कक्ष छोडने कीअनुमति नहीं दी जाएगी।
6. परीक्षार्थी प्रवेश पत्र की कार्यालय प्रति (OFFICE COPY) पर वीक्षक के समक्ष हस्ताक्षर, स्वप्रमाणित पहचान पत्र की प्रति नत्थी कर वीक्षक को आवश्यक रूप से जमा कराएं।
7. परीक्षार्थी को प्रश्न-पत्र ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र वीक्षक को सौपकर ही परीक्षा कक्ष से बाहर निकले। परीक्षार्थी ओ.एम. आर. की मूल प्रति वीक्षक को जमा कराकर केवल ओ.एम.आर. की अभ्यर्थी प्रति ही ले जा सकेंगे।
8. परीक्षार्थी को शर्ट/टी-शर्ट, कुर्ता, कुर्ती बिना जेब वाली गर्म जर्सी / स्वेटर जिसमे बड़े बटन नहीं लगे हो आदि एवं पैरो में पतले सोल की चप्पल / सेंडल पहनना अनुमत होगा। वेशभूषा में किसी भी प्रकार के मेटल से बने चैन, बटन आदि का उपयोग अनुमत नहीं होगा।
9. परीक्षार्थी को अनुचित साधन का उपयोग करते पाये जाने पर विधि के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।
10. प्रश्न पत्र हल करने के उपरांत अभ्यर्थी अनिवार्य रूप से ओ एम आर आंसर शीट जाँच ले कि समस्त प्रश्नों के लिए एक विकल्प (गोला) भर दिया गया है। इसके लिए ही निर्धारित समय से 10 मिनिट का अतिरिक्त समय दिया गया है।
11. नियमानुसार आवश्यकता वाले विशेष योग्यजन को इस परीक्षा में 50 मिनट का अतिरिक्त समय देय होगा। श्रतुलेखक हेतु परीक्षार्थी को दो दिवस पूर्व केन्द्राधीक्षक से सम्पर्क करना होगा। विस्तृत निर्देश हेतु
REET पात्रता परीक्षा एडमिट कोर्ड डाउनलोड यहां से करें Link 1 / Link 2
REET परीक्षा 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
Q 1. REET 2025 की परीक्षा कब होगी?
Ans. 27 और 28 फरवरी 2025 को तीन पारियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
Q. 2. क्या REET परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) है?
Ans. हाँ, REET 2025 में नकारात्मक अंकन जोड़ा गया है। यदि कोई प्रश्न बिना उत्तर के छोड़ा जाता है, तो 1/3 अंक की कटौती होगी।
Q 3. REET परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक चाहिए?
Ans.
✔ सामान्य वर्ग: 60% (90/150 अंक)
✔ OBC / SC / ST: 55% (82/150 अंक)
✔ स्पेशल कैटेगरी (विधवा, दिव्यांग, आदि): 50% (75/150 अंक)
Q 4. REET का रिजल्ट कब घोषित होगा?
Ans. REET 2025 का रिजल्ट परीक्षा के 2 महीने बाद घोषित होने की संभावना है।
Q 5. REET सर्टिफिकेट की वैधता कितनी होती है?
Ans. REET सर्टिफिकेट अब आजीवन वैध (Lifetime Validity) रहेगा।
Q 6. REET परीक्षा में सफल होने के लिए बेस्ट टिप्स क्या हैं?
Ans.
✔ पिछले साल के पेपर हल करें।
✔ नियमित रूप से मॉक टेस्ट दें।
✔ समय प्रबंधन पर ध्यान दें।
✔ कठिन टॉपिक्स को प्राथमिकता दें।
✔ परीक्षा से पहले अच्छी नींद लें और आत्मविश्वास बनाए रखें।
Q 7. REET परीक्षा का आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Ans. REET परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट: rajeduboard.rajasthan.gov.in
अधिक अपडेट्स और विस्तृत जानकारी के लिए CareerJyoti पर विजिट करते रहें। सरकारी नौकरी की ताज़ा सूचनाओं और परीक्षा परिणामों के लिए जुड़े रहें।
हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप्स से जुड़ें ताकि आपको सभी लेटेस्ट अपडेट्स मिल सकें। अभी जुड़ें और कोई भी अपडेट मिस न करें!
Join Our Groups:
WhatsApp Group- Click here
Telegram channel- Click here
अधिक जानकारी के लिए नीचे कमेंट करें।
हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप्स से जुड़ें ताकि आपको सभी लेटेस्ट अपडेट्स मिल सकें। अभी जुड़ें और कोई भी अपडेट मिस न करें!
Join Our Groups:
WhatsApp Group- Click here
Telegram channel- Click here
अधिक जानकारी के लिए नीचे कमेंट करें।
Comments (0)