Table of Contents
- 1. Current affairs, राजस्थान के प्रमुख पुरस्कार, नियुक्ति, चर्चित व्यक्ति, चर्चित स्थल और घोषणाएँ
- 1.1. प्रमुख पुरस्कार / सम्मान
- 1.1.1. स्पार्क अॅवार्ड (Systematic Progresive analytical Real time Ranking award)
- 1.1.2. PPIUCD निवेशन में (Postpartum Intraputerine Contraceptive Device)
- 1.1.3. राजस्थान की 8 सहकारी समितियों को उत्कृष्टता पुरस्कार राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा
- 1.2. महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ
- 1.2.1. राजस्थान सूचना आयोग
- 1.3. चर्चित व्यक्ति (राजस्थान
- 1.4. चर्चित स्थल और घोषणाएँ:
- 1.4.1. विशेष जानकारी और प्रमुख बिंदु:
CareerJyoti लेकर आया है शानदार करेंट अफेयर, जो आपकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को भी एक नया दिशा देगा।
Current affairs, राजस्थान के प्रमुख पुरस्कार, नियुक्ति, चर्चित व्यक्ति, चर्चित स्थल और घोषणाएँ |
प्रमुख पुरस्कार / सम्मान
स्पार्क अॅवार्ड (Systematic Progresive analytical Real time Ranking award)
- केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलात मंत्रालय की ओर से।
- हनुमानगढ़ नगर परिषद सम्मानित ।
- यह पुरस्कार नई दिल्ली स्थित इंडिया हेबिटेट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।
- राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह
- विश्व जनसंख्या दिवस (11 जुलाई 2024) को जयपुर में आयोजित।
- विभाग - चिकित्सा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग
परिवार कल्याण के क्षेत्र में राज्य में उत्कृष्ट कार्य हेतू -
1. बांसवाड़ा
2. ब्यावर
3. केकड़ी
4. भीलवाडा
PPIUCD निवेशन में (Postpartum Intraputerine Contraceptive Device)
1. बांसवाड़ा
2. ब्यावर
3. चित्तौडगढ
4. भीलवाड़ा
राजस्थान की 8 सहकारी समितियों को उत्कृष्टता पुरस्कार राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा
राजस्थान की 8 सहकारी समितियों को राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) द्वारा "क्षेत्रीय उत्कृष्टता एवं श्रेष्ठता पुरस्कार-2023" से सम्मानित किया गया है।
सम्मानित सहकारी समितियां और उनकी श्रेणियां:
1. प्राथमिक कृषि ऋण समिति (पैक्स) श्रेणी:
- क्षेत्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार: पलसाना ग्राम सेवा सहकारी समिति, सीकर।
- क्षेत्रीय श्रेष्ठता पुरस्कार: 24 एपीडी ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, अनूपगढ़।
2. क्रय-विक्रय सहकारी समिति (केवीएसएस) श्रेणी:
- क्षेत्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार: बांसवाड़ा क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड।
- क्षेत्रीय श्रेष्ठता पुरस्कार: कोटपूतली क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड।
3. महिला सहकारी समिति श्रेणी:
- क्षेत्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार: आपणी सहकारी सेवा समिति लिमिटेड, माधोराजपुरा।
- क्षेत्रीय श्रेष्ठता पुरस्कार: केलू महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड, अजमेर।
4. प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति श्रेणी:
- क्षेत्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार: सराधना दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड।
- क्षेत्रीय श्रेष्ठता पुरस्कार: जेठाना दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति।
पुरस्कार विवरण:
- क्षेत्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार: प्रत्येक समिति को ₹25,000 की नकद राशि, एक ट्रॉफी, और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।
- क्षेत्रीय श्रेष्ठता पुरस्कार: प्रत्येक समिति को ₹20,000 की नकद राशि, एक ट्रॉफी, और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।
- पुरस्कार समारोह: यह कार्यक्रम जयपुर के नेहरू सहकार भवन में 1 जुलाई 2024 आयोजित किया गया, जहां सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने इन समितियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, राजस्थान अर्चना सिंह, राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक के प्रबंध निदेशक विजय शर्मा, और एनसीडीसी के क्षेत्रीय निदेशक सुनील छापोला भी उपस्थित थे।
महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ
रामकेश मीणा: 16वीं विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।
नवीन यादव: राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग संगठन के अध्यक्ष नियुक्त
अनायना सिघंवी(जयपुर)
भारत से "इंटरनेशनल डांस कांउसिल में यूनाइटेड नेशन" की सदस्य के रूप मे चयनित ।
मोहन लाल लाठर: राजस्थान के नये मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त
| Note M. L. लाठर मूल रूप से हरियाणा निवासी ये 1987 बैच के IPS अफसर है तथा गहलोत सरकार में DGP रहे हैं। ये राष्ट्रपति पुलिस पदक, ऑपरेशन पराक्रम मेडल, भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित । |
राजस्थान सूचना आयोग
- गठन - सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत
- स्थापना - 18 April 2006
- मुख्यालय - जयपुर
- यह एक वैधानिक निकाय है।
- संरचना - 1 अध्यक्ष + 4 सदस्य
- नियुक्ति – राज्यपाल द्वारा
- कार्यकाल - 3 वर्ष / 65 वर्ष आयु (2005 के अधिनियम के अनुसार 5 वर्ष) प्रथम सूचना आयुक्त – M.D. कौरानी
चर्चित व्यक्ति (राजस्थान
1. कविता शेखावत
जोधपुर की राजमहल स्कूल की व्याख्याता
यह व्याख्याता 15 अगस्त 2024 को लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह की विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित होगी।
2. कुशलचंद सुराणा
जयपुर निवासी।
"जस 2024" कार्यक्रम में जडाऊ ज्वेलरी सेक्टर में योगदान हेतु "लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड" से सम्मानित।
3. सुबेदार पवन यादव
झुंझुनूं जिले के बडबर गांव के निवासी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा "कीर्ति चक्र" से सम्मानित।
Note:
राजस्थान के मेजर मुस्तफा बोहरा (उदयपुर) और मेजर विकास भांभू (हनुमानगढ़) को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।
4. बतूल बेगम
- जयपुर निवासी।
- पेरिस ओलंपिक गेम्स (फ्रांस) में "बसंत ग्रुप" के साथ प्रदर्शन किया।
- यह मांड गायिका हैं।
5. पीरूराम
- राजस्थान के प्रसिद्ध फड़ वाचक।
- देवनारायण जी की फड़ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।
- हाल ही में इनका निधन हो गया।
6. विष्णु लाम्बा
- "ट्री मैन ऑफ इंडिया" के नाम से प्रसिद्ध।
- टोंक के निवासी।
- हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार ने इन्हें पौधारोपण अभियान का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया।
चर्चित स्थल और घोषणाएँ:
1. किशनगढ़, झालावाड, भीलवाडा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा फ्लाइंग स्कूल खोलने की घोषणा।
2. गंगानगर
आयुष्मान योजना में अव्वल: मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड वितरित करने में गंगानगर जिला प्रथम स्थान पर है।
3. जयपुर
एयरोसिटी निर्माण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में एयरोसिटी बनाने की घोषणा की है।
थिएटराइजेशन सामरिक केंद्र: भारत की तीनों सेनाओं (थल सेना, वायु सेना, और नौसेना) के थिएटराइजेशन के लिए जयपुर में सामरिक केंद्र स्थापित किया जाएगा।
4. सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क (उदयपुर)
उदयपुर स्थित सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में "एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम" के तहत गुजरात के जूनागढ़ से शेरों का जोड़ा लाया जाएगा।
5. रावतभाटा (गांधीसागर अभ्यारण्य)
चीता सफारी केंद्र: देश की दूसरी और राजस्थान की पहली चीता सफारी केंद्र गांधीसागर अभ्यारण्य, रावतभाटा में स्थापित की जाएगी।
6. अजमेर
- आयुर्वेद विश्वविद्यालय: राजस्थान का दूसरा आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय अजमेर में स्थापित किया जाएगा।
- पहला विश्वविद्यालय: राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर में स्थित है।
विशेष जानकारी और प्रमुख बिंदु:
1. सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क:
वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने और पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शेरों का आदान-प्रदान।
2. गांधीसागर अभ्यारण्य:
चीता पुनर्वास परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा।
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विकसित किया जा रहा है।
3. जयपुर का एयरोसिटी प्रोजेक्ट:
राजस्थान में हवाई यातायात और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यह एक बड़ी पहल है।
4. आयुष्मान आरोग्य योजना:
- गरीब और वंचित परिवारों को निशुल्क चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराना।
- गंगानगर की सफलता इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाती है।
यह सभी घोषणाएँ और प्रोजेक्ट राजस्थान के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।
Comments (0)