Advertisement

UGC NET Admit Card 2025: यूजीसी नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, अपना एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड करें

Advertisement
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2025 परीक्षा के एडमिट कार्ड 22 जून 2025 को जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले, परीक्षा शहर की जानकारी (City Intimation Slip) 19 जून 2025 को जारी की गई थी, जिसमें उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र का शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी दी गई थी। UGC NET जून 2025 परीक्षा का आयोजन 25 जून से 29 जून 2025 तक विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे उपलब्ध है:

Advertisement
Related Post: KVS NVS Exam City 2025 Out: केंद्रीय और नवोदय विद्यालय परीक्षा सिटी जारी, यहाँ से तुरंत चेक करें

UGC NET Admit Card 2025 Letest Update 

UGC NET Admit Card 2025: यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 अप्रैल से 12 मई 2025 तक स्वीकार किए गए थे, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 मई थी। अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में सुधार का अवसर 14 से 15 मई 2025 तक दिया गया था। यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 25 जून से 29 जून 2025 तक किया जा रहा है, जिसका विस्तृत टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह परीक्षा दो शिफ्टों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी — पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। यूजीसी नेट परीक्षा 85 विषयों में आयोजित की जा रही है, जो भारत के विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी में प्रवेश के लिए आवश्यक है। परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप 20 जून को और एडमिट कार्ड 22 जून 2025 को जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) और एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लेकर जाना अनिवार्य है।

Advertisement
Related Post: UGC NET JRF December 2025 Exam Confirmed | Admit Card Release Date, City Slip & Hall Ticket Link

How to Download UGC NET Admit Card 2025

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस यहां पर दी गई है।

  • सबसे पहले अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर UGC NET Admit Card 2025 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • जिससे आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पेज खुल जाएगा।
  • अब अभ्यर्थी को अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरकर सबमिट पर क्लिक करना है।
  • जिससे अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अब आपको अपना एडमिट कार्ड चेक कर लेना है और इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लेना है।

UGC NET Admit Card 2025 Important Links
Event  Links 
UGC NET Admit Card 2025Click here
UGC NET Advance City Intimation Slip Click here
UGC NET June 2025 Exam ScheduleClick here
 Official Websiteugcnet.nta.ac.in

अधिक अपडेट्स और विस्तृत जानकारी के लिए CareerJyoti पर विजिट करते रहें। सरकारी नौकरी की ताज़ा सूचनाओं और परीक्षा परिणामों के लिए जुड़े रहें।

हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप्स से जुड़ें ताकि आपको सभी लेटेस्ट अपडेट्स मिल सकें। अभी जुड़ें और कोई भी अपडेट मिस न करें!

Join Our Groups:
WhatsApp Group- Click here
Telegram channel- Click here

अधिक जानकारी के लिए नीचे कमेंट करें।

Comments (0)